Naya voter id card kaise banaye | SIR form में नया नाम ऐसे जोड़ें ऑनलाइन | Voter id form 6 kaise bhare in hindi | Voter ID Card online Application Form 6
आपकी आयु अगर 18 वर्ष हो चुकी है और आप अपना नाम SIR फॉर्म में जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वोटर आईडी कार्ड बनवाना होगा. नया वोटर आईडी कार्ड पहले जितना आसान नहीं रहा बल्कि अब आवेदन प्रक्रिया में कुछ नई चीज़े भी शामिल की गई है तो अगर आप अपना या परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ें.
Naya voter id card kaise banaye
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि Naya voter id card kaise banaye , Voter id form 6 kaise bhare in hindi , Voter ID Card online Application Form 6 कैसे भरें, मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड कैसे बनाये. तो अगर आपके परिवार में किसी का वोटर आईडी कार्ड नहीं है और अब बनवाना चाहते हैं तो बताई गई प्रोसेस को फॉलो करें.
Voter id form 6 kaise bhare in hindi overview
| Topic | Naya voter id card kaise banaye |
| Organization | Election Commission of India NET |
| Session | 2026 |
| Article type | Voter ID apply |
| Document | Voter ID card |
| Process | Online |
| Charges | nill |
| Official website | https://ecinet.eci.gov.in/ |
SIR form में नया नाम ऐसे जोड़ें ऑनलाइन
जिन लोगो के नाम SIR लिस्ट 2003 में जुड़े थे तो उन्हें वर्ष 2025 SIR form में दिक्कत नहीं आई थी और न ही उनके बच्चो को, लेकिन जिनके पास वोटर आईडी ही नहीं है तो उनके नाम वोटर आईडी की लिस्ट में भी नहीं और SIR में भी नहीं होगा और न ही बिना वोटर आईडी के नाम जुड़ पाएगा, तो अगर आपके परिवार में से कोई ऐसा सदस्य है जिसकी वोटर आईडी नहीं है तो उसके लिए वोटर आईडी हेतु आवेदन करें और अपना नाम नई SIR में जुडवाएं, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो.

Voter ID Card online Application Form 6
नया वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ये बात सुनिश्चित करें कि आपको इसके लिए केवल फॉर्म 6 ही भरना है, Form 6 के अलावा गलती से भी आप कोई दूसरा फॉर्म न भरें. हम आपको इस आर्टिकल में मोबाइल App के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बताएँगे.
- Agar 10th ki Marksheet kho jaye to kya kare
- Mobile se Janam Praman Patra kaise banaye
- आधार कार्ड अपडेट मोबाइल नंबर कितने दिन में
Voter ID card online apply kaise kare
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में ECINET App इनस्टॉल करें
- उसके बाद App खोलें
- अब voter registration forms पर क्लिक करें
- New Voter Registration Form 6 पर क्लिक करें
- अब New User पर क्लिक करें
- अब app में अपना अकाउंट बना लें
- इसके बाद Let’s start पर क्लिक करें
- अब Yes, I am applying for the first time को सेलेक्ट करके Next पर क्लिक करें

- अब मांगी गई जानकारी भरें
- फिर जन्मतिथि के प्रूफ के तौर पर कोई एक डॉक्यूमेंट upload करें
- अब अपनी एक अच्छी सी फोटो अपलोड या कैप्चर करें
- इसके बाद नाम, पता, प्रूफ की जानकारी भरें
- अब आपको अपनी फॅमिली की SIR लिस्ट डाउनलोड करना है ताकि उस अनुसार आगे मांगी गई जानकारी भरें
- अब पेरेंट्स के SIR फॉर्म के अनुसार जानकारी दें
- सभी जानकारी भरने के बाद eSign & Submit पर क्लिक करें
- अब आपके आवेदन जमा कर लिए जाएँगे और reference no. भी दिया जाएगा, इसे नोट करके रखें
SIR Form में जुड़ जाएगा नाम
दोस्तों जब आप सफलतापूर्वक वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देते हैं तो उसके बाद विभाग द्वारा जांच की जाती है, सब कुछ सही होने के बाद आवेदन को आगे बढाया जाता है और फिर वोटर आईडी कार्ड प्रिंट करके आपके BLO पास भेज दिया जाता है, जब वोटर आईडी नंबर generate हो जाए तो समझ जाइये कि अब नई लिस्ट में भी आपका नाम जुड़ जाएगा.
