MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026 | मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन कैसे करें? तुरंत मिलेगा सर्टिफिकेट

MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026 MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026

MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026 | मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन कैसे करें? तुरंत मिलेगा सर्टिफिकेट | मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल कार्यालय | मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता | MP Rojgar Panjiyan ke liye Documents

हम सभी जानते है , देश में जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है , इस बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ देश में बेरोजगारी में  भी वृद्धि हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए बेरोजगार बैठे नौवजवानों के लिए मध्यप्रदेश रोजगार पंजीयन योजना शुरू की जिसकी मदद से बेरोजगार नौवजवानों को रोजगार मिल सके। एक स्टडी में पता चला है की भारत में लगभग 65 % नौजवान है जिनमे अधिकतर लोग बेरोजगार बैठ है।

MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026

हमारे देश में राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसी  बहोत सी योजनाए ला रही है जिससे बेरोजगारी काम से काम हो और ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार मिले। मध्य प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन योजना शुरू की है। पहले पंजीयन के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इससे युवा आसानी से रजिस्ट्रेशन कर नौकरी के अवसर पा सकते हैं। कंपनियां भी इसमें पंजीयन कर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल कार्यालय

मध्य प्रदेश में वर्तमान में 53 रोजगार कार्यालय हैं, जिनमें 51 जिला रोजगार कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा, जबलपुर में एक विशेष रोजगार कार्यालय दिव्यांगों के लिए बनवाया जा रहा है। उज्जैन में एससी/एसटी वर्ग के लिए एक कोचिंग और गाइडेंस सेंटर भी स्थापित है। प्रदेश का मुख्य रोजगार Head Office भोपाल में स्थित है, जबकि इसका Branch Office (विस्तार कार्यालय) जबलपुर में मौजूद है।

MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026
MP Rojgar Panjiyan online kaise kare 2026

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन के क्या लाभ है?

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर नौकरी चाहने वाले अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी खोज सकते हैं। यह पोर्टल सरकारी योजनाओं और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी भी देता है। सरकार ने इसे रोजगार के अवसर बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बनाया है। साथ ही, यह पोर्टल कैरियर और व्यावसायिक मार्गदर्शन में भी मदद करता है।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी  होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास संबंधित नौकरी के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

MP Rojgar Panjiyan ke liye Documents

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (optional) 

इनके अलावा आवासीय प्रमाण के लिए निम्न में से एक डॉक्यूमेंट भी जमा करना होगा:

  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पीला कार्ड
  • आपके अभिभावक को प्राप्त नौकरी प्रमाण पत्र
  • राज्य में शिक्षा का प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन कैसे करे?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन official वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर पंजीयन/नवीनीकरण/अपडेट करें option पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर बाईं ओर दिए गए Sign Up button  पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपना नाम, उपनाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि सही-सही भरें।
  • नीचे दिए गए चेक बॉक्स को सेलेक्ट करें और Register बटन पर क्लिक करें।
  • आपका पंजीयन पूरा हो जाएगा, लेकिन इसे पूरी तरह से सक्रिय करने के लिए आपको लॉग इन करना होगा

MP रोजगार रजिस्ट्रेशन क्यों करें?

  • नौकरी की जानकारी मिलेगी : रजिस्ट्रेशन के बाद आपको मध्य प्रदेश में उपलब्ध नौकरी के अवसरों की जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी।
  • नौकरी पाने में आसानी: आप अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे रोजगार पाने के मौके बढ़ जाते हैं।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ: यह रजिस्ट्रेशन आपको मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लेने में मदद करता है, जो बेरोजगारों के लिए बनाए गए हैं।

एमपी जॉब फेयर (रोजगार मेला):

मध्य प्रदेश सरकार का रोजगार portal  समय-समय पर रोजगार मेलों (Job Fair) का आयोजन करता है, जहां बेरोजगार युवा अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन मेलों में सरकारी और निजी कंपनियां भाग लेती हैं और योग्य उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान करती हैं।

रोजगार मेले की तारीख, स्थान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज के दाईं ओर अपडेट की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर रोजगार मेले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसमें भाग लेकर अपने लिए बेहतर रोजगार का अवसर पा सकते हैं।

Join WhatsApp Group
Join Now
Join Telegram Group
Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group Join Telegram Group